राजस्थान वन रिपोर्ट 2021

राजस्थान वन रिपोर्ट 2021

राजस्थान वन रिपोर्ट 2021 | देश के उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित राजस्थान राज्य का भौगोलिक क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 10.40% है। यह 23°4′ उत्तर से 30°11′ उत्तर अक्षांश एवं 69°29′ पूर्व से 78°17′ पूर्व देशान्तर के मध्य पड़ता है। राज्य को चार प्रमुख भू-आकृतिक क्षेत्र हैं जिनके नाम बंजर पर्वत सहित पश्चिम मरूस्थल, समतल चटटान एवं रेतीले मैदान, अरावली पर्वत तथा दक्षिण-पूर्वी पठार हैं। राज्य की जलवायु अर्धशुष्क से लेकर शुष्क तक है।

देहरादून स्थित भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India) द्वारा वन एवं वन संसाधनों के आकलन के लिये 1987 से प्रत्येक दो वर्ष पर सुदूर संवेदन (Remote Sensing) आधारित उपग्रह चित्रण के माध्यम से देश में वनों एवं वृक्षों की स्थिति पर ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट जारी की जाती है। इसी क्रम में भारतीय दूर-संवेदी उपग्रह (IRS Resourcesat-2 LISS III Satellite) से माह अक्टूबर से दिसम्बर, 2019 की अवधि में प्राप्त आँकड़ों का उपयोग किया जाकर भारत वन स्थिति रिपोर्ट (India State of Forest Report)- 2021 जारी की गई जो इस श्रृंखला में 17वीं रिपोर्ट है।

  • जारी करने वाला मंत्रालय – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  • रिपोर्ट तैयार करने वाला संस्थान – FSI(Forest Survey of India)
  • संस्करण – 17वां

राजस्थान, भारत के भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार, आरक्षित वन क्षेत्र में 15वां स्थान रखता है , वन अभाव वाला राज्य है। प्रदेश में कुल अभिलेखित वन क्षेत्र 32863 वर्ग किमी. हैं, जो राज्य के भौगोलिक क्षेत्रफल का 9.60 प्रतिशत है। राजस्थान वन अधिनियम 1953 के प्रावधानों के अनुरूप वैधानिक दृष्टि से उक्त वन क्षेत्र को आरक्षित वन(12,176 वर्ग कि.मी.), रक्षित वन (18,543 वर्ग कि.मी.) और अवर्गीकृत वन(2144 वर्ग कि.मी.) के रूप में वर्गीकृत किया गया हैं, जो कुल वन क्षेत्र के क्रमशः 37.05, 56.49 और 6.46 प्रतिशत है।

भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून द्वारा जारी भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021 के अनुसार राज्य का वनावरण (Forest Cover) 16654.96 वर्ग किमी. तथा वृक्षावरण (Tree Cover) 8733 वर्ग किमी. है अर्थात राज्य का कुल वनावरण एवं वृक्षावरण 25387,96 वर्ग किमी है जो कि राज्य के भौगोलिक क्षेत्रफल का 7.42 प्रतिशत है।

 प्रदेश का वानिकी परिदृश्य

राज्य का कुल अभिलेखित वन (Recorded forest Area)32864.62 वर्ग किमी
राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के सापेक्ष अभिलेखित वन भूमि9.60 प्रतिशत
राज्य का कुल वनावरण (Forest Cover)16655 वर्ग किमी
> अभिलेखित वन के अंतर्गत वनावरण 12560 वर्ग किमी
> अभिलेखित वन के बाहर वनावरण 4095 वर्ग किमी
राज्य का वृक्षावरण (Tree Cover)8733 वर्ग किमी
राज्य का कुल वनावरण एवं वृक्षावरण (Total Forest Cover & Tree Cover)25388 वर्ग किमी
> राज्य के भौगोलिक क्षेत्रफल का 7.42 प्रतिशत
> प्रति व्यक्ति औसतन वनावरण एवं वृक्षावरण 0.037 हेक्टेयर

चैंपियन एंड सेठ के वन प्रकार वर्गीकरण (1968) के अनुसार, राजस्थान में दो वन प्रकार हैं अर्थातु उष्ण कटिबंधीय शुष्क पर्णपाती तथा उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वन जिन्हें आगे 20 वन प्रकारों में विभाजित किया गया है।

क्र. स.वन प्रकारक्षेत्रफलवनावरण का %
15ए/सी 1 ए अत्यंत शुष्क टीक वन1,052.534.92
25ए/सी शुष्क टीक वन45.030.22
35बी/सी2 उत्तरी शुष्क मिश्रित पर्णपाती वन8,294.3438.78
45/डीएस 1 शुष्क पर्णपाती झाड़ी2,335.1310.92
55डीएस/2 शुष्क सावन्ना वन2.870.01
65ई/1/डीएस। एनोजीसस पेंडुला वन3,162.2714.78
75/म1/डीएसएनोजीसस पेंडुला झाड़ी523.552.45
85/इ2 बोसवेलिया वन151.040.71
95/इ5 बूटिया वन54.340.25
105/56 एजल वन1.690.01
115/इ8ए फिनिक्स सावन्ना वन2.030.01
125/1 एस 1 शुष्क उष्णकटिबंधीय रिवेरियन वन49.860.23
135/1 एस2 खैर सिस्सू वन304.351.42
146बी/सी1 मरूस्थल कंटीले वन813.433.80
156बी/डीएस 1 रेविन कंटीले वन329.481.54
166बी/डीएस 1 जिजीफस झाड़ी164.310.77
176बी/डीएस2 टापिकल यूफोर्बिया झाड़ी2.920.01
186/11 यूफोर्बिया झाड़ी133.470.62
196/इ2 अकेसिया सेनेगल वन46.440.22
206/1एस1 मरूस्थल डयून झाड़ी969.524.53
उप-योग18,438.6086.20
21रोपण/बा व वृ.2,950.9513.80
कुल(वन आवरण और झाड़ियाँ)21,389.55100

राजस्थान में भूमि उपयोग पैटर्न

भूमि उपयोग के प्रकारक्षेत्रफल(लाख हैक्टेयर)प्रतिशत
जंगल2,7568.04
खेती के लिए अनुपलब्ध भूमि4,36612.73
स्थायी चरागाह और अन्य चरागाह भूमि1,6734.88
विविध वृक्ष उपज और उपवनों के अंतर्गत भूमि240.07
कृषि योग्य बंजर भूमि3,83111.17
वर्तमान परती के अलावा अन्य परती भूमि1,9925.81
वर्तमान परती 1,7425.08
शुद्ध बोया गया क्षेत्रफल17,90352.22
भूमि उपयोग के लिए रिपोर्टिंग क्षेत्र34,287100.00
भौगोलिक क्षेत्र34,224

वन आच्छादन

श्रेणीक्षेत्रफलभौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत
अत्यधिक सघन वन78.150.02
मध्यम सघन वन4,368.651.28
खुले वन12,208.163.57
कुल16,654.964.87
झाड़ी4,808.511.41

राजस्थान के सबसे अधिक वन क्षेत्र वाले जिले

क्र. सं.जिला क्षेत्रफल
1.उदयपुर2753.39
2.अलवर1195.91
3.प्रतापगढ़1033.77
4.बारां1010.05
5.चित्तौड़गढ़990.05

सर्वाधिक प्रतिशत क्षेत्रफल पर वन क्षेत्र वाले जिले

क्र. सं.जिला भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत
1.उदयपुर23.49%
2.प्रतापगढ़23.24%
3.सिरोही17.49%
4.करौली15.28%
5.बारां14.45%

राजस्थान के न्यूनतम वन क्षेत्र वाले जिले

क्र. सं.जिला क्षेत्रफल
33.चूरू77.69
32.हनुमानगढ़92.97
31.जोधपुर109.25
30.गंगानगर115.09
29.दौसा116.60

राजस्थान के न्यूनतम प्रतिशत क्षेत्रफल पर वन क्षेत्र वाले जिले

क्र. सं.जिला भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत
33.जोधपुर0.48%
32.चूरू0.56%
31.जैसलमेर0.84%
30बीकानेर0.92%
29-28हनुमानगढ़ / नागौर0.96%

पीडीऍफ़ डाउनलोड

ISFR 2021 – राजस्थान वन रिपोर्ट 2021

राजस्थान वन रिपोर्ट 2021 / राजस्थान वन रिपोर्ट 2021/ राजस्थान वन रिपोर्ट 2021

error: © RajRAS