राजस्थान समसामयिकी फरवरी 2022

राजस्थान समसामयिकी फरवरी 2022

राजस्थान समसामयिकी फरवरी 2022

नियुक्तियां

श्री अमीनुद्दीन कागजी

15 फरवरी 2022 को राज्य हज कमेटी के सदस्यों की प्रथम बैठक में विधायक श्री अमीनुद्दीन कागजी को राजस्थान हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

श्री संजय कुमार श्रोत्रिय

14 फरवरी 2022 को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री संजय कुमार श्रोत्रिय को राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

श्री के.एल. श्रीवास्तव

14 फरवरी 2022 को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आदेश जारी कर श्री के.एल. श्रीवास्तव को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति पद पर नियुक्त किया है। राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्ति जारी की गयी है।

  • श्री श्रीवास्तव इस पद पर कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष अथवा सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, जो भी पहले होबने रहेंगे है।

रेहाना रियाज चिश्ती

रेहाना रियाज चिश्ती ने राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

श्री अनिल शर्मा

16 फरवरी 2022 को राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा ने अम्बेडकर भवन में पदभार ग्रहण किया।

  • इस अवसर पर वेद मंत्रों उच्चारण और वैदिक ऋचाओं के सस्वर वाचन के साथ भगवान परशुराम का पूजन भी किया गया।

श्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी

16 फरवरी 2022 को राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के नव मनोनीत अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने बोर्ड कार्यालय पहुँच कर पदभार ग्रहण किया।

  • उल्लेखनीय है कि राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के नव मनोनीत उपाध्यक्ष श्री चुन्नीलाल राजपुरोहित ने भी हाल ही में पदभार ग्रहण किया है।

श्री मानवेन्द्र सिंह

16 फरवरी 2022 को पूर्व सांसद श्री मानवेन्द्र सिंह ने सचिवालय के कांफ्रेस हॉल में राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

  • इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष पद पर श्री रामसहाय बाजिया ने भी पदभार ग्रहण किया।

श्री रफीक खान

17 फरवरी 2022 को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री रफीक खान ने औपचारिक रूप से सचिवालय स्थित कक्ष में पदभार ग्रहण किया।

श्री रामेश्वर डूडी

18 फरवरी 2022 को राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी ने पंत कृषि भवन में बोर्ड अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

डॉ. सुधीर भण्डारी

18 फरवरी 2022 को राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने आदेश जारी कर सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय जयपुर के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुधीर भण्डारी को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।

  • श्री मिश्र ने डॉ. भण्डारी को कार्यभार संभालने की तिथि से पांच वर्ष या सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, इनमें से जो भी पहले हो, के लिए राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।
  • यह नियुक्ति राज्य सरकार के परामर्श से सक्षम प्राधिकारी द्वारा सतर्कता अनापत्ति प्रस्तुत करने के अधीन की गयी है।

राजस्थान के महत्वपूर्ण पदाधिकारी 2022 पढ़े

राजस्थान समसामयिकी फरवरी 2022 / राजस्थान समसामयिकी फरवरी 2022

error: © RajRAS