राजस्थान समसामयिकी जनवरी 2023

राजस्थान समसामयिकी जनवरी 2023

राजस्थान समसामयिकी जनवरी 2023

संविधान उद्यान हेतु ऑनलाइन विजिटर बुकिंग प्रणाली का लोकार्पण

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जयपुर के राजभवन में स्थापित संविधान उद्यान के भ्रमण हेतु ऑनलाइन विजिटर बुकिंग प्रणाली का लोकार्पण किया। इसके साथ ही, राजभवन में निर्मित संविधान उद्यान अब राजभवन की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अग्रिम बुकिंग करवा कर आम दर्शकों द्वारा भ्रमण के लिए खोल दिया गया है। उद्यान का भ्रमण सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को किया जा सकेगा।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से तैयार की गई इस बुकिंग प्रणाली में इच्छुक दर्शक अपना नाम, आधार नंबर, फोटो, मोबाइल नम्बर आदि जानकारी अपलोड कर संविधान उद्यान भ्रमण स्लॉट के लिए सुगमतापूर्वक पंजीकरण करवा सकते हैं। एकल दर्शकों के अलावा स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित संस्थानिक समूह भी संविधान उद्यान अवलोकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण यूआरएल www.rajbhawan.rajasthan.gov.in/content/rajbhawan/en/constitution-park-raj-bhawan.html पर जाकर करवाया जा सकता है।

श्री एम एल लाठर

मुख्य सूचना आयुक्त श्री डी बी गुप्ता ने राज्य सूचना आयोग में श्री एम एल लाठर को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलवाई। श्री लाठर की नियुक्ति के बाद अब आयोग में सूचना आयुक्त के स्वीकृत सभी पद भर गए है।

राजस्थान राज्य सूचना आयोग के सदस्य:

मुख्य सूचना आयुक्त

  • श्री डी बी गुप्ता

सूचना आयुक्त

  1. श्री राजेन्द्र बरबड़
  2. श्री लक्ष्मण सिंह राठौड़
  3. श्री शीतल धनकड़
  4. श्री एम एल लाठर

इलेक्ट्रिक व्हीकल धारकों की सुविधा हेतु ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने बनाया नेशनल वेब पोर्टल

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, विद्युम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल धारक उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक एवं निजी चार्जिंग स्टेशनों के स्थान की जानकारी हेतु नेशनल वेब पोर्टल एवं मोबाईल एप्लीकेशन का निर्माण किया है।

निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी प्रकार के सार्वजनिक एवं निजी चार्जिंग स्टेशनों का www.evyatra.beeindia.gov.in/bee-ev-web/register-charging-point-operator पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया जाना अनिवार्य है। समस्त सार्वजनिक एवं निजी चार्जिंग स्टेशन, बैट्ररी स्वैपिंग एवं बैट्ररी चार्जिंग संचालकों को राज्य नोडल एजेन्सी जयपुर डिस्कॉम के माध्यम से चार्जिंग स्टेशन का समस्त डाटा पोर्टल पर साप्ताहिक आधार पर अपलोड एवं अपडेट करवाया जाना आवश्यक है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल धारक इसके द्वारा सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। लिंक

18वीं राष्ट्रीय स्काउट्स एण्ड गाइड्स जम्बूरी, (रोहट, पाली)

18वीं राष्ट्रीय स्काउट्स एण्ड गाइड्स जम्बूरी की थीम – शांति के साथ प्रगति

4 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पाली जिले के रोहट में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट्स एण्ड गाइड्स जम्बूरी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने जम्बूरी में आये देश के विभिन्न राज्यों तथा घाना, मलेशिया, सउदी अरब, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, नेपाल सहित विभिन्न देशों से आए स्काउट-गाइड और अधिकारियों का स्वागत किया।

  • युवाओं की इस मिनी यंग इंडिया सभा में भारत सहित विभिन्न देशों से आए 37 हजार से अधिक स्काउट एवं गाइड ने भाग लिया।
  • जम्बूरी में देश- विदेश के गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स के साथ-साथ बांग्लादेश, सऊदी अरब, घाना, श्रीलंका, मलेशिया, नेपाल, केन्या आदि देशों के भी 400 से ज़्यादा स्काउट एंड गाइडस हिस्सा ले रहे हैं।
  • इस 6 दिवसीय कार्यक्रम में एडवेंचर एक्टिविटीज, वाटर एक्टिविटीज़, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया गया।
  • भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स संगठन द्वारा लगभग 115 वर्षों से युवाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है।
  • प्रदेश में क़रीब 67 साल बाद अठारहवीं राष्ट्रीय जम्बूरी आयोज़ित की गई है। राजस्थान में इस से पूर्व वर्ष 1956 में दूसरी राष्ट्रिय जम्बूरी का आयोजन 27-31 दिसंबर तक जयपुर में हुआ था।
  • भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त श्री निरंजन आर्य है।

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव, जोधपुर

6 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का उद्घाटन किया। ‘विकासशील राजस्थान-उद्यमशील राजस्थान’ की मुख्य थीम पर केन्दि्रत यह 33वां पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 15 जनवरी तक चला। उत्सव के दौरान जोधपुर में हुए विकास कार्यों, नवाचारों की झलक भी प्रदर्शनी में देखने को मिली है।

राजीव गाँधी शहरी ओलम्पिक

राजस्थान में खेलों का माहौल तैयार करने के उद्देश्य से ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक’ के सफल आयोजन के बाद अब ‘राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक’ का आयोजन किया जा रहा है। शहरी ओलम्पिक का आयोजन 26 जनवरी से होना प्रस्तावित है। इसमें खेलने के लिए प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के निवासी वेबसाइट www.rajolympic. rajasthan.gov.in पर निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।
इन खेलों का आयोजन राज्य के सभी 240 नगरीय निकायों में होगा, जिसमें 10 नगर निगम, 36 नगर परिषद एवं 194 नगर पालिकाएं शामिल हैं।

  • पहले चरण में वार्ड स्तर पर 26 से 31 जनवरी तक प्रतियोगिताएं होंगी।
  • दूसरे चरण में वार्ड स्तर पर विजेता रही टीमें 13 से 16 फरवरी तक जिला स्तर पर खेलेंगी।
  • जिला स्तर पर विजेता टीमें राज्य स्तर पर भाग लेंगी।

राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक में 7 खेलों के लिए पंजीकरण करवाया गया है :

  • कबड्डी
  • टेनिस बॉल क्रिकेट
  • वॉलीबॉल
  • फुटबॉल
  • बास्केट बॉल
  • खो-खो (बालिका)
  • एथलेटिक्स
    • 100 मीटर
    • 200 मीटर
    • 400 मीटर

राजस्थान समसामयिकी जनवरी 2023 / राजस्थान समसामयिकी जनवरी 2023

error: © RajRAS