25 अप्रैल 2022 को राजस्थान सरकार द्वारा जालोर जिले की चितलवाना तहसील की खेजडिय़ाली ग्राम पंचायत के राजस्व गांव रणखार को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 36क के तहत राजस्थान का 16वां कंजर्वेशन रिजर्व(संरक्षण आरक्षित) घोषित किया गया है। रणखार ग्राम की 7288.61 हैक्टेयर राजस्व व वनभूमि को पारिस्थिकीय एवं प्राणी जातीय, वनस्पति, भू-संरचना सम्बंधित, नैसर्गिक एवं प्राणीशास्त्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किया गया है।
- यह एक रण क्षेत्र है, जो कच्छ रण के हैबिटाट के समरूप है।
- इस क्षेत्र में जंगली गधे, चिंकारा, जंगली बिल्ली और जरख बहुतायत में पाए जाते है।
- गुजराती जंगली गधे घुड़खर के लिए यह क्षेत्र प्रसिद्ध है।
राजस्थान में संरक्षण रिज़र्व (कंज़र्वेशन रिज़र्व) | संरक्षित क्षेत्र
क्रम | संरक्षण रिज़र्व | क्षेत्रफ़ल (वर्ग की. मी.) | जिले |
---|---|---|---|
1 | बीसलपुर | 48.31 | टोंक |
2 | जोड़ बीड़ गढ़वाला | 56.4 | बीकानेर |
3 | सुंधा माता | 117.4 | जालोर, सिरोही |
4 | गुढ़ा बिश्नोई | 2.31 | जोधपुर |
5 | शाकम्बरी | 131 | सीकर,झुंझुनू |
6 | गोगेलाव | 3.58 | नागौर |
7 | बीड़ झुंझुनू | 10.4 | झुंझुनू |
8 | रोटू | 0.72 | नागौर |
9 | जवाई बांध | 19.78 | पाली |
10 | उम्मेद गंज | 2.78 | कोटा |
11 | बसियांल-खेतड़ी | 70.18 | झुंझूनू |
12 | बांसियाल खेतड़ी बागोर | 39.66 | झुंझूनू |
13 | जवाई बांध लैपर्ड | 61.98 | पाली |
14 | मनसा माता | 102.31 | झुंझुनु |
15 | शाहबाद के जंगल | 189.03 | बारां |
16 | रणखार | 72.8 | जालौर |