राजस्थान की नदियाँ | चम्बल, बाणगंगा, लूनी, माही, साबरमती, काकनी, काँतली, साबी, घग्घर, मेन्था, बाँडी, रूपनगढ़ | अपवाह तन्त्र | सहायक नदियाँ

राजस्थान की नदियाँ जिलेवार

राजस्थान की ज्यादातर नदियाँ मौसमी हैं, हालांकि, ये मौसमी नदियां सिंचाई के लिए पर्याप्त भूजल उपलब्ध करवाती है। राजस्थान की सभी नदियाँ और उनके बाढ़ क्षेत्र विशाल चरागाह का काम करते हैं जो लाखों पशुओ को भोजन उपलब्ध करवाते है। अधिकांश नदियाँ अरावली की पहाड़ियों से निकलती हैं और पूर्व या पश्चिम में बहती हैं। पूर्व में बहने वाली नदियाँ “यमुना” में विलीन हो जाती हैं तथा पश्चिम में बहने वाली खंभात की खाड़ी में गिरती है या रेगिस्तान में विलुप्त हो जाती हैं। रेगिस्तानी राज्य होने के उपरांत भी, बीकानेर के अलावा लगभग प्रत्येक जिले में कई नदियाँ हैं।

इस पोस्ट में राजस्थान की नदियों की जिलेवार सूची है।

  • अजमेर – सागरमती, सरस्वती, खारी, दाई, बनास,रूपनगढ़
  • अलवर – साबी (साहिबी), रूपारेल, काली, गौरी, सोता, अरवरी, चुहार
  • बांसवाड़ा – माही, अन्नस, छैनी
  • बाड़मेर – लूणी, सुकड़ी , मीठड़ी
  • बारां – पारबती (पार्वती), परवन
  • भरतपुर-चंबल, बराह, बाणगंगा, गम्भीरी, पार्वती, कुकुंड
  • भीलवाड़ा – बनास, कोठारी, बेडच, मेनाली, मानसी, खारी
  • बीकानेर – कोई नदी नहीं
  • बूंदी – कुराल (मांगली), मेज, ब्राह्मणी, घोड़ा पछाड़
  • चित्तौड़गढ़– बनास, बेडच, ब्राह्मणी, बागान, गम्भीरी, गुंजाली
  • चूरू – कोई नदी नहीं
  • दौसा – बाणगंगा, मोरेल
  • धौलपुर – चंबल, पारबती, गंभीर (उत्गन)
  • डूंगरपुर – सोम, माही, सोनी
  • हनुमानगढ़ – घग्गर
  • जयपुर – बाणगंगा,बांडी (माशी ),ढूंढ ,मोरेल, साबी(साहिबी)-सोता,सखा,मन्था
  • जैसलमेर – कांकनी, चिंगान, लाठी, धोआ, ढोगरी
  • जालौर – लूणी, बांधी, जवाई, सूकड़ी, सागी
  • झालावाड़ – काली सिंध, छोटी काली सिंध, आहु, निवाज, परवन
  • झुंझुनू – कांतली
  • जोधपुर – लूणी, मठड़ी, जोजडी , गुनाइमाता
  • करौली – गंभीर, चंबल, बनास
  • कोटा – चंबल, काली सिंध, पार्वती, आहु, निवाज, परवन
  • नागौर – लूणी, मन्था, हरसोर
  • पाली – लीलड़ी ,बाण्डी, सुकड़ी, जवाई
  • प्रतापगढ़ – जाखम, सीवान, माही
  • राजसमंद – खारी, कोठारी, बनास, चंद्रभागा
  • सवाई माधोपुर – चंबल, बनास, मोरेल, गम्भीरी
  • सीकर – कांतली, मन्था, पावटा, कावंत
  • सिरोही – पश्चिम बनास, सूकड़ी, पोसलीया, खाती, किशनवती, झूला, सुर्वता
  • श्री गंगानगर – घग्गर
  • टोंक – बनास, माशी, बांडी
  • उदयपुर – बनास,आहड़, बेड़च,वाकल, गोमती, सोम, जाखम, साबरमती, सेई

राजस्थान में नदियों की सूची

इस सूची में राजस्थान की प्रत्येक नदी व उसके जलग्रहण क्षेत्र का जिला दर्शाया गया है। नदी के स्रोत से मुहाने के लिए जिलों को सूचीबद्ध करने के लिए सावधानी बरती गई है। उदाहरण लुनी नदी का उद्गम अजमेर में होता है, फिर नागौर, जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जालोर और फिर गुजरात जाती है इसलिए लूणी को सूचीबद्ध किया जाता है: लूणी नदी (अजमेर, नागौर, जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जालोर)

  • आहु (झालावाड़, कोटा)
  • अंधेरी (झालावाड़, कोटा)
  • अनस (बांसवाड़ा)
  • अरवारी (अलवर)
  • औराई (चित्तौड़गढ़)
  • ब्राह्मणी (चित्तौड़गढ़)
  • बनास (राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली)
  • बांडी नदी (जयपुर, टोंक)|(सिरोही, जालोर)|(पाली) राज्य की तीन नदियों का नाम बांडी है
  • बाणगंगा (जयपुर, दौसा, भरतपुर)
  • बेडच (उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा)
  • छैनी (बांसवाड़ा)
  • चंबल (चित्तौड़गढ़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर)
  • चंद्रभागा (राजसमंद, भीलवाड़ा)
  • चुहार नदी (अलवर)
  • दाई (अजमेर, जयपुर)
  • धोगरी (जैसलमेर)
  • धुन्ध (जयपुर)
  • गम्भीरी (करौली, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर)
  • गौरी नदी (अलवर)
  • घग्गर (हनुमानगढ़, गंगानगर)
  • घोड़ा पछाड़ (झालावाड़, बूंदी)
  • गोमती (उदयपुर)
  • गुनाईमाता (जोधपुर)
  • हरसोर (नागौर)
  • जाखम (प्रतापगढ़, उदयपुर, डूंगरपुर)
  • जवाई (पाली, सिरोही, जालोर)
  • जोजडी (जोधपुर)
  • कांकनी (जैसलमेर)
  • काकुंड (भरतपुर)
  • काली सिंध (कोटा)
  • काली नदी (अलवर)
  • कालीसिंध (झालावाड़)
  • कांटली (सीकर, झुंझुनू, चूरू)
  • कपालगंगा (सिरोही)
  • खारी नदी (राजसमंद, भीलवाड़ा)
  • कोठारी नदी (राजसमंद, भीलवाड़ा)
  • कृष्णावती (सिरोही, सीकर)
  • कुरल नदी (बूंदी)
  • कासारी (झालावाड़)
  • लाठी नदी (जैसलमेर)
  • लीलड़ी(पाली)
  • लूनी नदी (अजमेर, नागौर, जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जालोर)
  • माही नदी (बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर)
  • मंधा नदी (सीकर)
  • मंगली (बूंदी)
  • मानसी (भीलवाड़ा)
  • माशी (टोंक, जयपुर)
  • मेजा (बूंदी)
  • मेनाली (भीलवाड़ा)
  • मोरेल (जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर)
  • निवाज (झालावाड़, कोटा)
  • परबन (झालावाड़, कोटा, बारां)
  • पारबती (बारां, कोटा)
  • पार्वती (भरतपुर, धौलपुर)
  • पिपलाज नदी (झालावाड़)
  • रूपारेल (अलवर, भरतपुर)
  • साबरमती (उदयपुर)
  • साबी (सीकर, अलवर, जयपुर)
  • सागरमती (अजमेर)
  • सागी (जालोर)
  • सानवान (दौसा)
  • सरस्वती (अजमेर)
  • सिंध नदी (अलवर)
  • सोहदरा (टोंक)
  • सोम (उदयपुर, डूंगरपुर)
  • सोटा (सीकर, अलवर)
  • सुकरी (पाली, सिरोही, बाड़मेर, जालोर)
  • वाकल (उदयपुर)
  • पश्चिम बनास (सिरोही)
error: © RajRAS