राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2018-19 डाउनलोड पीडीऍफ़

Rajasthan Aarthik Samiksha 2018-19 Download PDF

संघ स्तर पर प्रकाशित भारतीय आर्थिक समीक्षा 2019 कि तरह अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय, राजस्थान हर साल राजस्थान के लिए आर्थिक समीक्षा प्रकाशित करता है। आर्थिक समीक्षा एक वार्षिक दस्तावेज है जिसे राज्य सरकार के बजट की प्रस्तुति के समय राज्य विधानसभा में प्रस्तुत किया जाता है। “राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2018-19” राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ राज्य में लागू किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यक्रमों का अवलोकन करने का प्रयास करता है।

आर्थिक समीक्षा विभिन्न कार्यक्रमों के तहत राज्य के विकास के बारे में विहंगम दृश्य प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। आर्थिक समीक्षा 2018-19 का वर्तमान प्रकाशन राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास की स्थिति और प्रगति प्रदान करता है।

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2018-19 की सामग्री:

आर्थिक समीक्षा 2018-19, राज्य की अर्थव्यवस्था की हाल की प्रवृत्तियों और संभावनाओं को प्रस्तुत करता है। यह प्रकाशन वर्णनात्मक और सांख्यिकीय भागों में विभाजित है। वर्णनात्मक भाग कार्यक्रमों / योजनाओं के प्रदर्शन की व्यापक समीक्षा करता है और सांख्यिकीय भाग में राजस्थान की अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित आंकड़े शामिल हैं।

अध्यायों की सूची:
  • आर्थिक विकास के प्रमुख सूचक
  • राजस्थान: एक परिदृश्य
  • सार्वजनिक वित्त
  • वृहद आर्थिक समूह
  • मूल्य और सार्वजनिक वितरण प्रणाली
  • कृषि और संबद्ध क्षेत्र
  • उद्योग
  • आधारभूत ढाँचागत विकास
  • सामाजिक क्षेत्र का विकास
  • ग्रामीण विकास और पंचायती राज
  • अन्य कार्यक्रम
  • सार्वजनिक निजी सहभागिता
  • बाह्य रूप से सहायता प्राप्त परियोजनाएं
  • सतत विकास गोल्स

आर्थिक समीक्षा 2018-19 डाउनलोड करें: हिंदी

error: © RajRAS