गुप्तेश्वर महादेव

मांडलगढ़ में गुप्तेश्वर महादेव का मंदिर

भीलवाड़ा से 55 कि.मी. दर मांडलगढ़ के पास एक पहाड़ की गोद में स्थित गुप्तेश्वर महादेव का गुफा मंदिर भक्ति और प्रकृति का अद्भुत संगम स्थल है।। मांडलगढ़ से गुप्तेश्वर जाने के लिए पहाड़ को चढ़ना व उतरना पड़ता है। पहाड़ी मार्ग पर सीढ़ियां बनी हुई है। इसे स्थानीय लोग छोटा अमरनाथ भी कहते हैं।

दो पहाड़ियों के मध्य एक प्राकृतिक नाले को पार कर के गुप्तेश्वर गुफा मंदिर तक पहुंचते है। नाले में एक विशाल वटवृक्ष के पास प्राचीन बावड़ी बनी हुई है जिसका पानी कभी नहीं सूखता। यहां से कुछ सीढ़ियां चढ़कर हजारेश्वर शिवालय में शिवलिंग के दर्शन करते हुए चट्टानी मार्ग द्वारा गुप्तेश्वर मंदिर में प्रवेश करते हैं।

गुप्तेश्वर गुफा करीब 60 फीट लंबी है और दो भागों में विभाजित है। यहां शिवलिंग व शिव परिवार की प्रतिमाएं स्थापित है। गुफा के अंत में एक जलकुंड बना हुआ है। वर्षा काल में गुप्तेश्वर महादेव की प्राकृतिक छटा निराली होती है। कल-कल बहती जलधाराएं और पहाड़ों से गिरते झरने देखकर मन झूम उठता है।

स्थान के जीपीएस निर्देशांक:
error: © RajRAS